Rajasthan Police Reasoning & Computer — Question 5488

Question

ट्रॉमा सेंटर में सुपर स्पेशियलिटी पद के लिए, आवेदक में निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए। a) न्यूनतम 50% अंकों के साथ MBBS और न्यूनतम 70% अंकों के साथ MD/ MS हो। b) जिला स्तरीय अस्पताल में न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव हो। c) 1 जुलाई, 2020 को 40 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए। हालाँकि, यदि आवेदक उपरोक्त सभी मानदंड पूरा करता है, सिवाय : (i) a) के, लेकिन स्नातक में 70% अंक और MD में 50% प्राप्त किया हुआ हो, साथ ही 5 वर्ष का कार्य अनुभव हो, तो उसके मामले को चयन बोर्ड के पास भेजा जा सकता है। (ii) b) के, और उसके पास केवल 3 वर्ष का अनुभव हो, तो उसे शेष वर्षों के अनुभव की प्राप्ति के लिए परिवीक्षा (प्रोबेशन) पर रखा जा सकता है। मान लीजिए निम्नलिखित अभ्यर्थी का मामला है और निर्णय लें : काविश 60% अंकों के साथ MBBS डॉक्टर हैं और उसने 82% अंकों के साथ न्यूरोसर्जरी में मास्टर किया हुआ है। वह तीन वर्ष से जिला अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। पिछले वर्ष उन्होंने अपना 34वाँ जन्मदिन मनाया था।

  1. काविश का चयन कर लिया जाएगा
  2. काविश का चयन नहीं किया जाएगा
  3. काविश के मामले को चयन बोर्ड के पास भेजा जाएगा
  4. काविश को दो वर्ष के लिए परिवीक्षा पर रखा जाएगा

Correct answer

D — काविश को दो वर्ष के लिए परिवीक्षा पर रखा जाएगा

Explanation (English)

काविश सभी शर्तें पूरी करता है, केवल अनुभव 3 वर्ष है। नियम (ii) के अनुसार शेष 2 वर्ष के लिए उसे परिवीक्षा पर रखा जाएगा।

More Reasoning & Computer questions

Practice 1000+ more questions like this

TestPod AI has hand-curated previous-year-questions for SSC, RRB NTPC, IBPS PO, SBI Clerk, and more — with AI explanations in Tanglish, Hinglish, and English.

Download TestPod AI on Google Play